Menu
blogid : 4815 postid : 24

गाँधी जी वाली गलती

mein hoon naa
mein hoon naa
  • 18 Posts
  • 46 Comments
 
 शुक्रवार दिनांक २ सितम्बर २०११ के दैनिक जागरण के अंक में श्री एस.शंकर  जी का  अन्ना जी के आन्दोलन से संबंधित  लेख ” गाँधी जी वाली गलती” पढ़ा | लेख में शंकर जी ने अन्ना टीम द्वारा इमाम  बुखारी के पास जाकर  आन्दोलन में गूंज रहे नारों के प्रति स्पष्टीकरण देने पर आपत्ति जताई है | अन्ना जी के आन्दोलन को सफल बनाने में अन्ना टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा है |  आन्दोलन के दौरान अपनाये गए  दो नारों बंदे  मातरम , तथा भारत माता की जय के कारण इमाम बुख़ारी  ने अन्ना आन्दोलन को इस्लाम विरोधी बताया | और इस पर  अन्ना टीम  के सदस्यों का इमाम बुख़ारी से मिलकर इस विषय पर स्पष्टीकरण देने का कोई ओचित्य समझ में नहीं आता | उपरोक्त कारणों के लिए  अन्ना आन्दोलन को इस्लाम विरोधी बताना अत्यंत खेद  जनक है| इस तरह तो  ब्रिटिश  राज के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम भी इस्लाम विरोधी था क्योंकि स्वतंत्रता संग्राम में भी ये नारे प्रमुख थे |
                                अन्नाजी के आन्दोलन में एक और नारा भी बहुत गूंजा था ”  अन्ना जी के चार सिपाही – हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई ”  और इस बात में कोई संदेह नहीं कि अन्नाजी के आन्दोलन से हर वर्ग हर जाती के लोग जुड़े थे और आम मुस्लिम समुदाय भी इस से पूरी तरह जुड़ा हुआ था |अनेक मुस्लिम भाई राम लीला मैदान में नमाज़ अदा करते थे और और  रात्रि को रोज़ा तोड़ते थे | उसी समय बुख़ारी जी ने आन्दोलन को इस्लाम विरोधी बता मुसलमानों को को आन्दोलन से दूर रहने को कहना क्या दर्शाता है | बुख़ारी जी  नहीं चाहते कि हिन्दू- मुसलमान मिल कर रहे शायद उन्हें इससे मुसलमानों पर अपना शिकंजा कमजोर होने का अंदेशा हो | बुख़ारी  जी ने  चाहे जिस सोच से अन्ना  आन्दोलन को इस्लाम विरोधी बताया हो अन्ना टीम का  उनके पास जाकर स्पष्टीकरण  देना बिलकुल गले नहीं उतरता |

सुभाष वाधवा

Tags:   

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh