Menu
blogid : 4815 postid : 31

महंगाई रुक तो जा

mein hoon naa
mein hoon naa
  • 18 Posts
  • 46 Comments

रोको रोको सब कहें
पर रोक सके ना कोए
बढती महंगाई तब रुके
जब शरद पंवार चुप होए

शरद पंवार चुप होए तो
बोले शूगर लाबी
भाव बढाये चीनी के
दिवाली फीकी बनादी

चीनी महंगी दूध महंगा
महंगी हुई दाल
खीं खीं करके हँसते नेता
जनता का बुरा हाल

सब्जी का तुम भाव ना पूछो
महंगाई का तुम ताव न पूछो
नित बढती पेट्रोल की कीमत
उसका अगला पड़ाव ना पूछो

अब तुम चुप रहना सीखो
बढती महंगाई को सहना सीखो
इस दुनिया में आये हो तो
मरते मरते जीना सीखो
मरते मरते जीना सीखो

Tags:   

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh