Menu
blogid : 4815 postid : 91

बाबा राम देव –योग गुरु या व्यापारी

mein hoon naa
mein hoon naa
  • 18 Posts
  • 46 Comments

 
दिनांक  01/03/2012 को कई समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित  हुआ है की अब पंतजलि  आयुर्वेद  के उत्पाद खुले बाज़ार में बिकेगे | पंतजलि  आयुर्वेद  लि.  अनुसार उनके उत्पाद पूर्ण स्वदेशी  उच्च गुणवता युक्त स्वास्थ्य वर्धक सबसे अच्छे  एवं सबसे सस्ते होंगे | इसके साथ साथ घोषणा भी की है की 3 हज़ार से अधिक आबादी वाले प्रत्येक गावं में स्वदेशी केंद्र खोल कर विदेशी कंपनियों के लूट के षड्यंत्र से देश को  बचायेंगे | इस पर कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व मुख्य मंत्री मध्य प्रदेश श्री दिग्विजय सिंह ने फ़रमाया है की बाबा राम देव योग गुरु से व्यापारी हो गए हैं | वैसे वो उन्हें ठग की उपाधि से भी  अलंकृत कर चुके हैं |
 
यदि राम देव जी द्वारा पहले से संचालित आरोग्य केन्द्रों के अनुभव के आधार पर कहा जाये तो   पंतजलि संस्थान के उत्पादनों की गुणवता और मूल्य अन्य कम्पनियों से बहेतर है | विदेशी कम्पनियों की तरह लूट नहीं मचाई हुई है | राम देव जी के  ट्रस्ट   द्वारा उत्पाद बना  व बेच कर कमाए हुए धन से कई कल्याण कारी योजनाये उनके ट्रस्ट    द्वारा चलायी जा रही हैं | इस कमाई का उपयोग रामदेव जी निजी जीवन के लिए  नहीं हो रहा  हैं ना ही काले धन के रूप में विदेशी बैंको में जमा हो रहा है | लेकिन रामदेव  जी को  आज कांग्रेस के शत्रु के रूप में देखते  हुए दिग्विजय  सिंह सरीखे लोग उन पर अनाप शनाप आरोप लगा कर उन्हें बदनाम करना चाह  रहे हैं | शायद उनकी आँखों पर विशेष  चश्मा लगा है जिससे उन्हें  बाटला  हाउस  में हुई    मुठभेड़ भी उन्हें फर्जी दिखाई दे रही है | जबकि भारत सरकार भी इस    मुठभेड़  को इसके विपरीत सही मान चुकी है | हमें आदरणीय रामदेव जी इस पहल की सहारना  करनी चाहिए तथा उन्हें सफल बना उनके द्वारा  चलाए  जा रहे स्वदेशी  आन्दोलन को सफल बनाना चाहिए  |

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh